World Environment Day: CM अरविंद केजरीवाल ने दिए पर्यावरण बचाने के टिप्स, लोगों से की ये अपील
नई दिल्ली. आज पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है. लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह कर रहे हैं. इस कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों से एक शपथ लेने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि यदि हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो पर्यारवरण को संरक्षित करने में काफी मदद मिलेगी. एक ही पृथ्वी है सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया है कि हमारी एक ही पृथ्वी है, जिसे सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. केजरीवाल का कहना है कि हम कुछ सिम्पल से स्टेप्स अपनाकर अपनी धरती को हो रहे नुकसान से बचा सकते हैं. इसके लिए हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा. इसके अलावा पानी को संरक्षित करना होगा, पौधे लगाने होंगे और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करना होगा, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘ओनली वन अर्थ’ थीम दी गई है. यानी हमारी एक ही धरती है जिसका खयाल रखना हमारी जिम्मेदारी है. उधर, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरनमेंट (सीएसई) की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के बाद मुंबई दूसरी सबसे अधिक प्रभावित मेट्रो सिटी है. दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी दिल्ली की हवा दूषित बनी हुई है. इसके पीछे विभिन्न कारण सक्रिय हैं. विशेषज्ञों के अनुसार दिल्लीवासियों को अपने स्तर पर भी इस पर्यावरण प्रदूषण की दिशा में काम करना होगा. विशेषज्ञों के अनुसार कार, बिजली संयंत्र, औद्योगिक बॉयलरों, रिफाइनरी, रासायनिक स्त्रोत सूर्य के प्रकाश के प्रभाव में आने के कारण ओजोन पॉल्यूशन होता है. इसके बढ़ने का प्रमुख कारण कारण लैंडफिल साइट्स में आग लगना, बढ़ती व्हीकल संख्या और पब्लिक टांसपोर्ट की कमी है.
