Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में बढ़ा प्रदूषण! जानिए भीषण गर्मी और हीटवेव कैसे बनी वजह
Delhi Air More Toxic Than Last Summer: इस बार दिल्ली में गर्मी ने ही नहीं बल्कि हवा में ओज़ोन गैस ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है. सीएसई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बार बढ़ते तापमान की वजह से हवा में ओजोन का लेवल भी बढ़ा है. यहां पढ़िए सीएसई की रिसर्च में क्या आया सामने. Delhi Air Quality More Toxic, CSE Report:दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल दिल्ली में गर्मी, हीटवेव और बढ़ते तापमान की वजह से दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है. दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान के चलते पारा 46 डिग्री के पार हो रहा है. इसके चलते हवा में मौजूद ओजोन गैस ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. दरअसल, सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) ने एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमें यह सामने आया है कि 122 सालों में गर्मियों का रिकॉर्ड टूटने के बाद इस साल की गर्मी के चलते हवा में ओजोन की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा अधिक जहरीली हो गई है.
