सीएसई की रिपोर्ट:देश के 56 में से 47 शहरों में 50% से कम लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस, 2030 तक 100 फीसदी करने का लक्ष्य
देश की 25% आबादी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवनशैली के पैमानों पर गरीब है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार राज्य में सर्वाधिक 51.91% गरीब हैं। 16 शहरों में हर चौथा व्यक्ति झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर है। इनमें 6 राजधानियां हैं। रायपुर और हैदराबाद तो मुंबई से भी बदतर। केंद्र सरकार का लक्ष्य है- 2030 तक कोई भी झुग्गियों में न रहे। देश में किसानों की औसत मासिक आय 2012-13 में 6426 रु. थी, जो 2018-19 में 10218 तक पहुंच गई यानी 59% का इजाफा हुआ। सरकार ने 2022 तक दोगुनी आय का लक्ष्य रखा था। देश के 50% किसान कर्जदार हैं। हर किसान पर औसतन 74,121 रु. का ऋण है। आंध्रप्रदेश में 93% किसान कर्ज में हैं और प्रति किसान औसतन 2.45 लाख का कर्ज है, जो देश में सर्वाधिक। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानियों में सबसे अच्छी स्थिति चेन्नई की है। यहां 1443 का अनुपात है। विशाखापट्टनम में प्रति एक हजार पुुरुषों पर देश में सबसे ज्यादा 1997 महिलाएं हैं। 16 शहरों में प्रति एक हजार पुरुषों पर 1000 से ज्यादा महिलाएं हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक देश में लिंगानुपात 100% होना चाहिए। -71% को स्वस्थ आहार नहीं
