जंगल के करीब मौत की सफारी! पेंच टाइगर रिजर्व में आदमखोर बाघ कर रहा लोगों का शिकार
देश में तेजी से जंगल सिकुड़ रहे हैं. बाघों के नेचुरल हैबिटैट पर बढ़ते दबाव से उन पर संकट है. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार "पर्यावरणीय बदलावों और मानव गतिविधियों के हस्तक्षेप ने बाघों के व्यवहार को प्रभावित किया है. इसके चलते इंसानों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं. जनवरी से जून 2025 के बीच भारत में बाघों ने कम से कम 43 लोगों की जान ली."
