ट्रैफिक जाम के खिलाफ हमारी जंग, हर वक्त, हर जगह लगने वाले जाम से दिल्ली परेशान, ऐसे होगा जाम से मुकाबला
सिस्टम को करें इंटिग्रेट: दिल्ली में लगने वाले जाम लोगों की सेहत पर भी सीधा असर पड़ रहा है। गाड़ियां रुक-रुक कर चलती हैं, जिससे ज्यादा धुआं निकलता है। जाम में फ्यूल भी ज्यादा खर्च होता है। ज़रूरत है कि इंटिग्रेटेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मज़बूत हो। साथ ही वॉकिंग और साइकिलिंग के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाए। -अनुमिता रॉयचौधरी, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर - रिसर्च, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' के दौरान 19 फरवरी 2026 को तंज कसते हुए कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता। इससे एक नई बहस छिड़ गई थी, क्या वाकई राजधानी में ट्रैफिक के हालात इतने बुरे हैं? जाम के कारण क्या हैं? ट्रैफिक पुलिस के पास इन्हें दूर करने के लिए क्या रणनीति है? अन्य सरकारी विभागों से किस तरह से तालमेल किया जा रहा है? हम लेकर आ रहे हैं एक खास सीरीज, जिसमें एनबीटी के रिपोर्टर राजेश सरोह समस्याओं की जड़ तक जाकर पड़ताल करेंगे और एक्सपर्ट से मिलकर उपाय भी सुझाएंगे।
