खाने पीने की आदतें सालाना ग्रीन हाउस गैसों में 21 से 37 फीसद योगदान देती हैं
दुनिया के 7.8 अरब लोगों की मानवीय गतिविधियों में उनके खाने पीने की आदतें ऐसी चीज हैं जो हर साल उत्सर्जित होने वाली ग्रीनहाउस गैसों (जीएसजी) में 21 से 37 फीसद तक योगदान देती हैं। इसका मतलब यह है कि हमारी खाद्य प्रणाली (वह प्रक्रिया जिसमें अनाजों का उत्पादन, उपभोग, वितरण और निस्तारण), परिवहन (वैश्विक जीएचजी उत्सर्जन 14 फीसद), इमारतों में उर्जा उपयोग(16 फीसद) उद्योगों(21 फीसद और बिजली उत्पादन(25 फीसद) से ज्यादा ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन करते हैं। केवल खाद्य प्रणाली का उत्सर्जन ही धरती का तापमान 1.5 डिग्री तक बढ़ा सकता है वास्तव में जब बाकी सभी स्त्रोतों के उत्सर्जन में ठहराव पर काम हो रहा हो और केवल वैश्विक खाद्य प्रणाली अछूती रहे तो यह अकेले ही इतना ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जित कर सकती है जो धरती को गर्म कर तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा सकता है। यह आंकड़े स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट में सामने आए हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट की विभा वाष्र्णेय कहती हैं कि अमेरिकी शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग यह सोचते हैं कि पौधे केवल कॉर्बन सोखते हैं। उनके लिए सच यह है कि पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया के जरिए वातावरण में मौजूद सीओ2 निकालते हैं। लेकिन वह विघटित होने पर बड़ी मात्रा में गैस छोड़ते भी हैं। भारत 17 सतत विकास लक्ष्यों में 3 पायदान नीचे खिसका 16 देशों के 37 वैज्ञानिकों के समूह ने दी है सुरक्षित आहार प्रणाली यही कारण है कि खाद्य प्रणाली प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से जीएचजी उत्सर्जन में योगदान देती है। जीवाष्म ईंधन का उपयोग करने वाली कृषि मशीनरी, कृषि रसायन और उर्वरकों का निर्माण भी जीएचजी छोड़ता है। वाष्र्णेय ने कहा कि 16 देशों के 37 वैज्ञानिकों के समूह द ईएटी लांसेट कमीशन ऑन फूड प्लेनेट एंड हेल्थ ने खाद्य प्रणालियों के लिए वैश्विक लक्ष्य तय किए हैं। जो पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और मानव स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इस खाद्य प्रणाली से 10 सालों में शहरी जीएचजी उत्सर्जन को 60 फीसद तक कम किया जा सकता है।
