हर साल देश में 2 करोड़ बार गिरती बिजली; 49 साल में 1.02 लाख की मौत, टॉप पर यूपी-झारखंड
किस राज्य में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौत: विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (CSE) और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में बिजली गिरने (आकाशीय बिजली/वज्रपात) से सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में दर्ज की जाती हैं. एनसीआरबी (NCRB) और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के अनुसार, 2025 में उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा 284 मौतें हुईं. इसके बाद झारखंड में 222, आंध्र प्रदेश में 192 और मध्य प्रदेश में 183 मौतें दर्ज की गईं. बिहार में 146 मौतें हुईं.
