डॉ. सुनीता नारायण पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन
कमलापुर। क्षेत्र के पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल कसमंडा में छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए डॉ. सुनीता नारायण पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन किया गया। शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की भावना अभी से जाग्रत हो इसलिए विद्यालय में डॉ. सुनीता नारायण पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन किया गया है। डॉ. सुनीता नारायण भारत की प्रसिद्ध पर्यावरणविद् हैं। पर्यावरण संरक्षण समिति की अगुवाई में छात्र-छात्राओं को अपने घरों में तुलसी के पौधे लगाने के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए और तुलसी के पौधे का महत्व बताया गया। समिति में राधा चौरसिया अध्यक्ष, अमन कुमार उपाध्यक्ष, पवित्र तिवारी महामंत्री, सिमरन राजपूत कोषाध्यक्ष, और सम्मानित सदस्य के रूप में मोहम्मद वारिस, नेहा चौरसिया, शिवांकी चौरसिया, हर्षित, ओम मंजुल गौतम, आयुषी का चयन किया गया है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पदाधिकारियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी चयनित पदाधिकारियों को प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक विनय पाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रवि प्रकाश सिंह, गिरिराज यादव, नंदराम आदि मौजूद रहे।
