बाघों को लग रहा इंसानी खून का चस्का, रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, थर-थर कांपने लगेंगे आप
इंसानों से डरने वाले और जंगली जानवरों का शिकार करने वाले बाघ अब इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं. ये न केवल हमला कर रहे हैं बल्कि इंसानों के मांस को खा भी रहे हैं. भारत के बाघ अभ्यारण्यों के आसपास बाघों के हमले के ये मामले साल-दर साल बढ़ते जा रहे हैं. इसका खुलासा हाल ही में आई सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट 2026 में हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि बाघ और इंसानों के बीच का यह संघष न केवल बढ़ रहा है बल्कि डराने वाला भी है. जंगली क्षेत्रों से निकलकर टाइगर अब इंसानी आबादी के बीच पहुंचकर मवेशियों पर भी हमले कर रहे हैं.आंकड़े बताते हैं कि पूरे भारत में जनवरी से जून 2025 के बीच टाइगर रिर्जव्स के पास पास कम से कम 43 लोगों की मौत बाघों के हमले के कारण हुई है. जबकि इसी अवधि में साल 2024 में 44 लोगों ने टाइगर का शिकार बनकर जान गंवाई थी. सबसे विचित्र बात जो 2025 में देखने को मिली वह यह है कि इन 43 शिकारों में से 4 इंसानों के शरीर के कुछ हिस्सों को बाघों ने खा लिया था, जबकि आमतौर पर बाघों को इंसानों का मांस खाने के लिए नहीं जाना जाता. ये बड़ी बिल्लियां इंसानों की गर्दन पर पंजों या मुंह से वार कर मौत के घाट उतारती रही हैं.
