Heat Pocket Effect: बढ़ती गर्मी से दिल पर खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Centre for Science and Environment की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक कई शहरों में रात का तापमान कम ही नहीं हो रहा। बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी जमीन का तापमान 7 से 15 डिग्री तक बढ़ चुका है। मतलब आपका दिल रात में भी आराम नहीं कर पा रहा। Heat Pocket Effect: भारत में गर्मी ने इस बार जल्दी दस्तक दे दी है। 5 मार्च 2026 को ही मौसम मई जैसा महसूस हो रहा है। India Meteorological Department ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि इस साल मई तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। लेकिन असली खतरा सिर्फ तेज धूप नहीं है, बल्कि हमारे शहरों का कंक्रीट भी है। क्या है हीट पॉकेट का खतरा? आपने महसूस किया होगा कि आपका मोहल्ला घुटन भरा लगता है, या बाजार तक पैदल जाते ही दिल तेज धड़कने लगता है। यह सिर्फ आपका वहम नहीं है। इसे हीट पॉकेट कहते हैं। यह Urban Heat Island जैसा असर है, जहां इमारतें, सीमेंट और डामर दिनभर की गर्मी सोख लेते हैं और रात में धीरे-धीरे छोड़ते रहते हैं। Centre for Science and Environment की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक कई शहरों में रात का तापमान कम ही नहीं हो रहा। बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी जमीन का तापमान 7 से 15 डिग्री तक बढ़ चुका है। मतलब आपका दिल रात में भी आराम नहीं कर पा रहा।
