अब इंसानों से नहीं डर रहे बाघ, लैंटाना झाड़ियों ने बदला शिकार का खेल; CSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश के राष्ट्रीय पशु बाघ के व्यवहार में चिंताजनक बदलाव आ रहा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की "स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2026" रिपोर्ट में कहा गया है कि इकोसिस्टम के खराब होने और इंसानी दखल के कारण बाघ अब इंसानों और जानवरों को तेजी से निशाना बना रहे हैं। यह रिपोर्ट बुधवार को नीमली में "अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026" के दौरान जारी की गई। इंसानों पर शिकार के बढ़ते मामले रिपोर्ट के आंकड़े चिंताजनक हैं। जनवरी से जून 2025 के बीच, भारत में बाघों के हमलों में 43 लोगों की मौत हुई। एक्सपर्ट इसे "चिंताजनक" मानते हैं क्योंकि बाघ आमतौर पर इंसानों पर तभी हमला करते हैं जब उन्हें मजबूर किया जाता है (बुढ़ापे या चोट के कारण)। लेकिन अब, बाघों में इंसानों का डर खत्म हो रहा है।
