AQI ही नहीं... प्रदूषण की निगरानी में भी नंबर वन है दिल्ली, CSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश की राजधानी न सिर्फ प्रदूषण के मामले में, बल्कि इसकी मॉनिटरिंग में भी देश का नंबर वन शहर है। छह नए सेंटर बनने के साथ, अब 46 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंटर हो गए हैं, जो सभी रियल-टाइम हैं। भारत के किसी दूसरे शहर में इतना बड़ा मॉनिटरिंग नेटवर्क नहीं है। दिल्ली की सिर्फ 3.5 परसेंट आबादी ही मॉनिटरिंग के दायरे में नहीं है। यह जानकारी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) के अनिल अग्रवाल एनवायरनमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में हो रहे तीन दिन के "अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026" के दूसरे दिन एक प्रेजेंटेशन में सामने आई। हालांकि, "स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2026" रिपोर्ट पर आधारित प्रेजेंटेशन में यह भी चिंता जताई गई कि राजधानी में ज्यादातर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन या तो ग्रीन एरिया में हैं या किसी इंस्टीट्यूशन के कैंपस में हैं। इससे AQI की सही तस्वीर नहीं मिलती।
