2 डिग्री के पार न होने पाए पृथ्वी का तापमान, नहीं तो बन सकती है प्रलय जैसी स्थिति |
आज FYI का टॉपिक है बहुत दिलचस्प। जलवायु परिवर्तन पर आने वाली हर रिपोर्ट केवल एक ही बात कहती है - ‘2 डिग्री के पार ना होने पाए’ आख़िर क्या है ये 2 डिग्री जलवायु परिवर्तन सीमा? क्या हो जायेगा अगर पृथ्वी का तापमान गया 2 डिग्री के पार? साहिबा ख़ान ने बात की अवंतिका गोस्वामी से जो Centre for Science and Environment में Climate Change प्रोग्राम की Deputy Programme Manager हैं। अवंतिका ने हमारे हर सवाल का सरल भाषा में जवाब दिया है। IPCC की नई रिपोर्ट आयी है जिसमें वैज्ञानिकों ने सभी देशों को उनके carbon-emission कम करने के लिए कहा है। भारत जो दुनिया में carbon-emission में तीसरे स्थान पर है, उसे भी कहा गया है कि 2050 तक ये शून्य होने चाहिए। हालांकि भारत का इस पर दो टूक जवाब कुछ और ही है। क्या कहा भारत ने, कैसे कम होंगे ये carbon-emission और क्या बचा पाएंगे हम अपनी पृथ्वी को: जानिये आज के FYI में
