राजस्थान बजट से पहले बड़ा सवाल, भिवाड़ी में 720 करोड़ की पर्यावरणीय घोषणाएं अब तक कागजों में क्यों?
भिवाड़ी करीब 5,000 औद्योगिक इकाइयों वाला एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) में शामिल करने को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, ताकि क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सके. इसी क्रम में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीड़ा) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विंटर एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के विशेषज्ञों को भिवाड़ी की वर्तमान पर्यावरणीय स्थिति से अवगत कराया गया. एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्ष में लगभग छह माह तक खराब बना रहता है. भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पिछले बजट के दौरान की गई घोषणाएं अब तक जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू नहीं हो सकी हैं. नया बजट आने से पहले पुरानी घोषणाओं की प्रगति पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अधिकांश योजनाएं अभी भी कागजी प्रक्रियाओं में उलझी हुई हैं. राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में एनसीआर और नॉन-एनसीआर क्षेत्रों के शहरों में पर्यावरण सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं. इनमें एंटी स्मॉग गन, भारी यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में स्मोक टावर, रोड स्वीपिंग मशीन, गॉबलर मशीन, वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन की स्थापना और प्रदूषण नियंत्रण क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रदूषित जल व खतरनाक रसायनों के अवैध निर्वहन और डंपिंग की निगरानी के लिए आईओटी आधारित सिस्टम विकसित करने का प्रावधान शामिल था. काम शुरू होना अभी बाकी इन सभी योजनाओं के लिए सरकार ने करीब 720 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था, जिससे पर्यावरण सुधार की उम्मीदें जगी थीं. हालांकि, इन घोषणाओं के क्रम में अब तक राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RPCB) केवल प्रस्ताव तैयार कर डीओआईटी को भेज पाया है, जबकि धरातल पर काम शुरू होना अभी बाकी है. बजट में की गई घोषणाओं को किस प्रकार लागू किया जाएगा आरसीबी ने भिवाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ पाली और भीलवाड़ा सहित प्रदेश के पांच प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव डीओआईटी को भेज दिए हैं. अब बजट में की गई घोषणाओं को किस प्रकार लागू किया जाएगा, इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी डीओआईटी के पास है. रूपरेखा बनने के बाद ही योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. हालांकि, यह कार्ययोजना कब तक अंतिम रूप लेगी और योजनाएं वास्तव में कब जमीन पर दिखाई देंगी, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. औद्योगिक इकाइयों वाला एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी करीब 5,000 औद्योगिक इकाइयों वाला एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) में शामिल करने को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, ताकि क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सके. इसी क्रम में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीड़ा) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विंटर एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के विशेषज्ञों को भिवाड़ी की वर्तमान पर्यावरणीय स्थिति से अवगत कराया गया. एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्ष में लगभग छह माह तक खराब बना रहता है. ग्रैप की पाबंदियां लागू होने पर उद्योगों को संचालन बंद करना पड़ता है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. वहीं, सरकारी कार्यालयों को धूल नियंत्रण और पानी के छिड़काव जैसी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं बनानी पड़ती हैं. यदि भिवाड़ी की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के ठोस उपाय किए जाएं, तो न केवल पर्यावरण सुधरेगा बल्कि उद्योगों को बार-बार बंद करने की नौबत भी नहीं आएगी.
