कोरोना: मई में ग्रामीण जिलों में दर्ज हुआ संक्रमण का हर दूसरा मामला- रिपोर्ट
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने ग्रामीण भारत में जमकर कहर बरपाया है। अब आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरी लहर के दौरान ग्रामीण इलाकों में शहरों से ज्यादा हालात खराब थे। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (CSE) की रिपोर्ट के अनुसार, मई में दूसरी लहर के दौरान देश में हुई कुल मौतों में से 52 प्रतिशत मौतें और कुल मामलों में से 53 प्रतिशत मामले ग्रामीण जिलों में दर्ज हुए।
