Delhi-NCR समेत देश में प्रदूषण का संकट, कब मिलेगी साफ हवा? समाधान कब और कैसे? | Consumer Adda
देश में बढ़ता प्रदूषण अब एक गंभीर जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संकट बन चुका है। जहरीली हवा, खराब AQI, स्मॉग और बढ़ते प्रदूषण के बीच आम आदमी के मन में सबसे बड़ा सवाल है – आखिर इस खतरनाक प्रदूषण से राहत कब मिलेगी और इसका स्थायी समाधान क्या है? Consumer Adda में करेंगे प्रदूषण के बढ़ते खतरे, खराब एयर क्वालिटी, दिल्ली-NCR समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्रदूषण की स्थिति, सरकारी कदमों और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही पर चर्चा। क्या केवल अस्थायी उपायों से प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है? साफ हवा के लिए सरकार, उद्योगों और आम नागरिकों को क्या कदम उठाने होंगे? जानिए प्रदूषण की असली वजह, समाधान की चुनौतियां और साफ हवा के लिए जरूरी कदम।
