गैस पीड़ितों के इलाके में दूषित पानी की सप्लाई, 68% सैंपल में मिला मल का बैक्टीरिया
2009 में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के अध्ययन में सामने आया था कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से डंप किए गए जहरीले कचरे के कारण आसपास का भूजल भारी मात्रा में दूषित हो चुका है। बाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (IITR) की रिपोर्टों में भी लेड, नाइट्रेट और निकल जैसे भारी धातुओं की मात्रा तय मानकों से कहीं ज्यादा पाई गई।
