बिना किसी बाध्यता के मिले प्रदूषण मुक्त आबोहवा : सुनीता नारायण
कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन-अनलॉक में दिल्ली का पर्यावरण ही बेहतर नहीं हुआ, बल्कि इससे भविष्य को लेकर एक उम्मीद भी जगी है। साफ हवा में हर कोई खुलकर सांस ले रहा है। आगे ऐसी ही स्थिति कैसे बनाए रखी जा सकती है और इसके लिए क्या योजनाएं बनाई जानी चाहिए, इन विषयों को लेकर नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण के संजीव गुप्ता ने जानी--मानी पर्यावरणविद व सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण से लंबी बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश :--
