Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में 15 अक्टूबर से लागू होगा ग्रेप, जानें इससे आप पर क्या पड़ेगा असर
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भले ही इस समय दिल्ली-एनसीआर की हवा सामान्य श्रेणी में चल रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में यह खराब हो सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) जल्द ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और स्थानीय निकायों के साथ बैठक करेगा। बैठक में प्रदूषण से जंग के लिए की जा रही तैयारियों पर चर्चा के अलावा कुछ नए प्रतिबंधों को लेकर भी सुझाव रखे जाएंगे।
