पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाएगा सीआरपीएफ: महानिदेशक
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने बुधवार को कहा कि अर्धसैनिक बल अपनी विभिन्न गतिविधियां और प्रतिष्ठानों को संचालित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाएगा। देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने साथ ही हरित परिसर विकसित करने के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के साथ हाथ मिलाया है। सीएसई महानिदेशक सुनीता नारायण ने यहां बल के मुख्यालय का दौरा किया और बुधवार को ‘पौधारोपण और जल संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार सत्र में सीआरपीएफ कर्मियों को संबोधित किया।
