योजनाओं और हादसों के बीच इंदौर ने अनुभवों से कुछ नहीं सीखा?
दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) के अनुसार इस प्लांट की कैपेसिटी 182 MLD ही है। सीएसई के अनुसार, “परियोजना के इंटेक वेल के आसपास नर्मदा के पानी में रेत की मात्रा अधिक होने के कारण, गाद निकालने और पंपों में गंभीर टूट-फूट की समस्या लगातार बनी रहती है।” शहरी मसलों पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी मानते हैं कि नर्मदा से पानी लाने का प्रोजेक्ट फेल हो चुका है। “नर्मदा परियोजना में हफ्ते के सातो दिन और 24 घंटे पानी देने का वादा किया गया था। मगर कई जगहों में तो यह 2 दिन में एक दिन ही आता है।”
