Pollution Ka Solution: दिल्ली में कैसे कम होगा प्रदूषण, जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक्सपर्ट का मानना है कि दिल्ली की हवा साफ करने के लिए एनसीआर में शामिल नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में भी प्रदूषण कम करना होगा। इसका स्थायी समाधान यही है कि दिल्ली के आसपास के सात राज्यों में प्रदूषण कम करना होगा। दिल्ली का वायु प्रदूषण कम करने के लिए जो भी प्रयास किए जाएंगे, उनके कारण सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा। इससे निपटने का तरीका बताते हुए डॉ. लवीश भंडारी, (प्रेसिडेंट और सीनियर फेलो, सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस) ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा टैक्स लगाया जा सकता है। वहीं, ईवी और अन्य माध्यमों पर छूट दी जा सकती है। अनुमिता रॉयचौधरी, (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, इंडिया) ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अभी के अभी फॉसिल फ्यूल वाले वाहनों का उपयोग कर देना चाहिए।
