Kachre Se Azadi: जैव अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण कैसे किया जाए, EPCA सदस्य ने बताया तरीका
नई दिल्ली। अभी तक हम गीला कचरा अलग, सूखा कचरा अलग के नियमों को पूरी तरह आत्मसात कर भी नहीं पाए थे कि अब कोरोना काल में जैविक चिकित्सीय अपशिष्ट ने नई चुनौतियों को जन्म दे दिया है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर में जितनी तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है उतनी ही तेजी से जैविक अपशिष्ट में भी इजाफा हुआ है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई महीने की तुलना में अपशिष्ट 14 गुना तक बढ़ गया है। जैविक अपशिष्टं के निस्तारण के लिए शहर में दो कंपनी एसएमएस वाटर ग्रेस प्राइवेट लिमिटेड और बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशन लिमिटेड हैं, जो प्रतिदिन क्रमश: 24 टन और 50 टन कचरे का निदान कर सकते हैं।
