कोविड-19 महामारी के कारण 26 करोड़ से ज्यादा लोगों के सामने भुखमरी का संकट: अध्ययन कोविड-19 महामारी के कारण 26 करोड़ से ज्यादा लोगों के सामने भुखमरी का संकट: अध्ययन
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा प्रकाशित स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट इन फिगर्स 2020 रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आबादी का पचास फीसदी लॉकडाउन में हैं जिनकी आय या तो बहुत कम है अथवा उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। नयी दिल्ली। कोराना वायरस महामारी के कारण विश्व में 26.5 करोड़ लोगों के सामने भुखमरी का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा भारत में भी लगभग एक करोड़ 20 लाख लोगों के समक्ष यही स्थिति पैदा हो गयी है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा प्रकाशित स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट इन फिगर्स 2020 रिपोर्ट में महामारी के बड़े मैमाने पर होने वाले आर्थिक प्रभाव के बारे में कहा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक गरीबी दर में 22 वर्षों में पहली बार वृद्धि होगी।
