विनाश का अतीत: व्यवस्थित तरीके से तोड़ी गई अरावली पर्वत शृंखला की कमर, पर्यावरणविदों ने चेताया; संरक्षण जरूरी
यह वह समय था जब हरियाणा और राजस्थान में अवैध खनन अपने चरम पर पहुंचा, पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी हुई और प्रशासनिक ढांचे की कमजोरी का फायदा उठाकर एक विशाल समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी), सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी), सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और संरक्षण संगठन वी आर अरावली के आकलन बताते हैं कि इसी दौर ने अरावली को उस संकट के मुहाने पर ला खड़ा किया, जिसके प्रभाव आज उत्तर भारत की हवा, पानी और जलवायु में साफ दिख रहे हैं।
