Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का बड़ा कारण
दिल्ली की खतरनाक वायु गुणवत्ता के लिए अब तक जिस पराली जलाने को सबसे बड़ा दोषी माना जाता रहा है, उस धारणा पर एक नई रिपोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की एक ताजा स्टडी के मुताबिक, पराली जलाने का दौर खत्म होने के बाद भी दिल्ली में PM2.5 (पीएम 2.5) का स्तर कम नहीं हुआ, बल्कि दिसंबर महीने में यह और ज्यादा गंभीर हो गया।
