Air Pollution: दिल्ली ही नहीं पूरा देश झेल रहा प्रदूषण की मार, हवा में दिख रही धुंधली परत
सर्द मौसम की शुरुआत है। हवा की गति कम है लेकिन, नमी भी है। पहली किरण जब आपके घर की खिड़की से झांकती है, तो हवा में धुंधली परत नजर आने लगी है। यह अब राजधानी ही नहीं देशभर की हकीकत है। हर वर्ष की तरह प्रदूषण अपने पूरे रंग दिखा रहा है। इन दिनों हवा भारी हो जाती है। वह ऊपर नहीं जाती और प्रदूषक तत्वों को भी नीचे ही रोके रखती है। प्रदूषण तेजी से बढ़ता है। सोमवार को दैनिक जागरण विमर्श में सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक पद्मश्री सुनीता नारायण ने प्रदूषण को एक सवाल राजनीतिक सवाल से अलग इसे जीवन का सवाल बनाने के लिए कहा।
