दिल्ली की हवा ‘मौत का कॉकटेल’, पराली नहीं लोकल प्रदूषण असली कातिल
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की नई रिपोर्ट ‘टॉक्सिक कॉकरटेल ऑफ पॉल्यूशन ड्यूरिंग अर्ली विंटर इन दिल्ली–NCR’ बताती है कि अब राजधानी की हवा को सबसे ज्यादा नुकसान स्थानीय स्रोत पहुंचा रहे हैं। वाहन, उद्योग, कचरा जलाना और बिजली संयंत्र मिलकर 85% प्रदूषण पैदा कर रहे हैं।
