Delhi Air Pollution: गैस चैंबर बनी दिल्ली, AQI 500 के पार, कोहरे से थमीं फ्लाइट्स और सड़कों पर कोहराम
वैज्ञानिकों ने Delhi Air Pollution के पीछे चौंकाने वाले कारण बताए हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की वैज्ञानिक शरणजीत कौर के मुताबिक, पराली को दोष देना गलत है। पिछले 10 दिनों में प्रदूषण में पराली का हिस्सा सिर्फ 0.1 प्रतिशत रहा है। असली वजह गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है। सर्दियों में हवा की गति कम होने से यह धुआं वातावरण में जम जाता है। पंजाब और हरियाणा में इस बार 80 प्रतिशत कम पराली जली है, फिर भी हवा साफ नहीं है।
