खेती के लिए नया काल बना मानसून से पहले का मौसम : अप्रैल-मई में 80% दिन बरसे ओले, कटाई के वक्त चौपट रबी फसलें
मानसून सीजन के पहले का मौसम खेती-बाड़ी के लिए नया और बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के ताजा आकलन में यह बात सामने आई है। बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलों को लगातार भारी नुकसान हो रहा है। क्लाइमेट इंडिया 2026: एन असेसमेंट ऑफ एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स नाम की इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि किसानों को अब मानसून के आने से पहले ही फसल बर्बाद होने के बड़े जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
