पराली नहीं, दिल्ली की जहरीली हवा की ये है असल वजह... CSE की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
CSE Report on Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में बढ़ते प्रदूषण के लिए अब तक पराली जलाने को मुख्य वजह माना जाता रहा है, लेकिन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की एक नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की जहरीली हवा के पीछे असली 'विलेन' ट्रैफिक यानी वाहनों का धुआं और शहर के अंदर के स्थानीय समस्याएं हैं, न कि पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली. क्या कहती है CSE की रिपोर्ट? CSE की रिपोर्ट में बताया गया कि इस बार अक्टूबर और नवंबर के महीनों में दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का योगदान ज्यादातर दिनों में 5% से भी कम रहा. इसके बावजूद AQI लगातार 'बहुत खराब' या 'गंभीर' श्रेणी में बना रहा.स्टडी में पता चला कि सुबह 7 से 10 बजे और शाम को 6 से 9 बजे के दौरान हवा में PM2.5 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा एक साथ बहुत तेजी से बढ़ती है. रिसर्चरों का कहना है कि सर्दियों में हवा नीचे बैठ जाती है, जिससे गाड़ियों का धुआं ऊपर नहीं जा पाता और रोजाना जहरीला कॉकटेल बन जाता है.
