मुद्दा | भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले ग्रेट इंडियन बस्टर्ड क्यों विलुप्ति की कगार पर पहुंचे?

मुद्दा के इस एपिसोड में आज हम बात करेंगे एक ऐसे पक्षी की जो विलुप्ति की कगार पर है। इस अनोखे पक्षी का नाम है ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी जीआईबी। राजस्थान में इसे गोडावन कहते हैं। हमारे देश में करीब 100 गोडावन ही बचे हैं। मशहूर पक्षी विज्ञानी डॉ सलीम अली इसे राष्ट्रीय पक्षी बनाना चाहते थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, और मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दे दिया गया।