राज्य में पर्यावरण नीति बनाई जाएगी, सौर एवं पवन ऊर्जा को देंगे प्रोत्साहन : गहलोत

February 10, 2020 | दैनिक नवज्योति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक चुनौती है, इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए जल्द ही प्रदेश में नई पर्यावरण नीति लाएगी। गहलोत ने रविवार को अलवर जिले के नीमली स्थित अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पर्यावरण पर वार्षिक मीडिया कॉनक्लेव को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास की अविवेकपूर्ण दौड़ से दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन हुआ है जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने इसे गम्भीर चुनौती बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
Read more

 

Tags: