CM अशोक गहलोत ने कहा- पर्यावरण समस्या देश के लिए बड़ी चुनौती, राजस्थान में ला रहे नई पर्यावरण नीति

February, 10, 2020 | Patrika

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पर्यावरण समस्या वर्तमान में देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। समस्या बड़ी है, इसके निराकरण के लिए सबको मिलकर एक आंदोलन खड़ा करना होगा। तभी इस समस्या से पार पाना संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री रविवार को अलवर जिले के नीमली गांव स्थित अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मीडिया कान्क्लेव का उद्घाटन कर सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेट ऑफ इण्डियाज एनवायरमेंट 2020 की रिपोर्ट जारी की।
Read more

 

 

Tags: