17000 गाड़ियां, 6600 सिलेंडर... कूड़े के पहाड़ से बन सकती है CNG गैस, दिल्ली भी हो जाएगी प्रदूषण मुक्त, कमाल का है ये आइडिया
देश की राजधानी दिल्ली में कूड़े के कई पहाड़ बन चुके हैं. ये कूड़े के पहाड़ एक नहीं, बल्कि तीन जगहों पर हैं, जिसमें भलस्वा, ओखला और गाजीपुर हैं. इन्हें लैंडफिल साइट भी कहा जाता है. यह कूड़े के पहाड़ एमसीडी समेत दिल्ली सरकार के लिए सिर दर्द बन गए हैं, क्योंकि इससे वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है और वायु प्रदूषण भी फैल रहा है. कई बार ये कूड़े के पहाड़ आसपास की गाड़ियों पर भी गिर चुके हैं, जिससे कई बार हादसे हो गए हैं. बता दें कि कई दशकों से इन्हें खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका है, लेकिन अब सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की नई रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ों का अगर सही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे दिल्ली की 17000 गाड़ियां चल सकती हैं. साथ ही यहां के प्रदूषण को भी रोका जा सकता है और इसी कचरे से जैविक खाद भी बनाई जा सकती है. इस पर लोकल 18 की टीम ने विस्तार डॉ. जेपीएस डबास से बातचीत की. जो कि पूर्व प्रधान वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा के रह चुके हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेपीएस डबास ने बताया कि दिल्ली से रोजाना 5210 तन गीला कचरा निकलता है. इस कचरे से 174 टन यानी एक लाख सात हजार किलो बायो सीएनजी गैस तैयार की जा सकती है. उदाहरण के लिए अगर एक कार दिनभर में औसतन 10 किलो सीएनजी खर्च करती है, तो इस हिसाब से 17400 कारों के लिए ईंधन की जरूरत यह कचरा पूरा कर सकता है उन्होंने बताया कि इस कचरे से एलपीजी बनाई जाए, तो 94 टन एलजी तैयार होगी, जिससे हर रोज 6600 सिलेंडर भरे जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए दिल्ली में 3 बड़े कूड़े के पहाड़ हैं. उनका इस्तेमाल करने के साथ-साथ घरों से जो सुख और गीला कचरा निकलता है, उसका सही प्रबंध किया जाए, तो इससे भारत सरकार को भी फायदा होगा और पर्यावरण को भी काफी फायदा पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि भारत के इंदौर में ऐसा प्रयोग किया जा रहा है, जो की सफल है. इसके अलावा जर्मनी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के अलावा कनाडा में भी प्रयोग किया जा रहा है. जैविक क्षेत्र घोषित हो सकता है दिल्ली एनसीआर पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेपीएस डबास ने बताया कि कूड़े को कूड़ा हम बनाते हैं, जबकि अगर इसका सही प्रयोग किया जाए तो बायो वेस्ट को एनर्जी में कन्वर्ट किया जा सकता है. जब इस कचरे से एनर्जी बनेगी तो देश में बीमारियां भी कम होंगी. यानी कचरा और गंदगी से ही मच्छर और मक्खी से होने वाली बीमारियां फैलती हैं. उनको नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस कचरे से मीथेन गैस निकलती है. जो पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाती है. ग्लोबल वार्मिंग के लिए भी यही गैस जिम्मेदार है. जबकि इसे जलाने पर 28 गुना तक इससे होने वाला नुकसान को कम किया जा सकता है और इससे एनर्जी जनरेट की जा सकती है, जिससे हमारे देश का तेल, डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की बचत होगी. इससे मिलने वाली एनर्जी से जीवनशील गैस बनाई जा सकती है, जिससे हमारा खाना बनेगा, गाड़ियां चलेंगी, बिजली बन सकती है और इसके अलावा जैविक खाद भी तैयार हो सकती है. उन्होंने बताया कि इससे हमारे देश के किसानों को बड़ा मुनाफा होगा. उनकी फसलें खराब नहीं होंगी. उत्पादन अच्छा होगा. फसल अच्छी होगी और फसलों में दवाई डालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, जिससे आने वाले वक्त में लोगों को कैंसर समेत तमाम बीमारियों से बचाया जा सकता है. इसका सिर्फ एक ही उपाय है कि देश की सरकार ज्यादा से ज्यादा बायोगैस प्लांट बनाए, जिससे कूड़े का सही इस्तेमाल किया जा सके.
