दिल्ली ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, बरसात में धुलकर लॉकडाउन से भी ज्यादा साफ हुई हवा
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की वायु प्रदूषण विशेषज्ञ के अनुसार वायु गुणवत्ता में सुधार मौसम की परिस्थितियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण प्रदूषक पानी में मिल जाते हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर घटता है। इस वर्ष लगातार हो रही तीव्र बारिश को इस स्थिति का मुख्य कारण माना गया है। हालांकि सीमित समय में सभी उत्सर्जन डेटा की तुलना करना संभव नहीं है। मानसून के मौसम में इस तरह के आकलन करना उचित नहीं होगा। सर्दियों के महीनों में प्रदूषण के स्तरों का विश्लेषण करना आवश्यक है, ताकि यह पता चल सके कि सरकार की पहल सही दिशा में प्रगति कर रही हैं या नहीं।
