सिर्फ पैसा काफी नहीं, यमुना की सफाई के लिए रणनीति बदलने की जरूरत : सुनीता नारायण
राजधानी में यमुना को साफ करने के नए प्रयासों के बीच, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बृहस्पतिवार को इस संदर्भ में रणनीति बदले जाने की बात कही है। उन्होंने दिल्ली सरकार और अधिकारियों को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने और नदी में बहने वाले नालों में उपचारित और अनुपचारित पानी के मिश्रण को रोकने की जरूरत जताई है। सुनीता नारायण ने 'यमुना : एजेंडा नदी की सफाई का' रिपोर्ट भी जारी की इंडिया हैबीटेट सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में सेंटर फार साइंस एंड एन्वायनरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण ने 'यमुना : एजेंडा नदी की सफाई का' रिपोर्ट भी जारी की। नारायण ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2017 से 2022 के बीच यमुना सफाई परियोजनाओं पर 6,856 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इसके बावजूद, यमुना प्रदूषित और गंदी बनी हुई है। नदी को साफ करने के लिए केवल पैसे से ज्यादा एक नई और बेहतर योजना की जरूरत है।
