50 डिग्री के करीब पारा... दिन में बरस रही आग! दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सभी रेकॉर्ड, जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का कोर एरिया पेरी अर्बन और ग्रामीण एरिया से अधिक गर्म है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली के कोर एरिया में बिल्टअप एरिया गर्मी को लंबे समय तक ट्रैप करके रख रहा है। इसी पर बीते कुछ सालों के दौरान एक्सपर्ट चिंता जता रहे हैं। इसी को अर्बन आइलैंड भी कहा जा रहा है। वहीं नासा सैटेलाइट इमेज बता रही हैं कि दिन के समय दिल्ली का कोर एरिया पेरी अर्बन एरिया से ठंडा रहता है। सीएसई के अनुसार दिल्ली का कोर एरिया पेरिफेरी और पेरी अर्बन एरिया की तुलना में दिन के समय 0.8 डिग्री ठंडा रहता है। लेकिन रात में यह स्थिति इसके विपरीत हो जाती है। रात के समय दिल्ली का कोर एरिया पेरिफेरी और पेरी अर्बन एरिया के मुकाबले 2.9 डिग्री अधिक गर्म रहता है। 2003 में सेंट्रल दिल्ली में तापमान 30.1 से 36 डिग्री तक रहता था। वहीं नॉदर्न और साउथवेस्ट सेमीअर्बन एरिया में घनी आबादी और पथरीले एरिया की वजह से तापमान 36 डिग्री से अधिक रहता था। इसके बाद दिल्ली के साउथवेस्ट, नॉर्थवेस्ट, नॉर्थ, नई दिल्ली और साउथ दिल्ली में तेजी से बिल्ट अप एरिया बढ़ा। इसकी वजह से 2022 में दिल्ली के हर हिस्से का तापमान लगभग 40 डिग्री से उपर रहा। सिर्फ हरे-भरे इलाकों में ही यह 38 से 40 डिग्री रहा।
