दिवाली के बाद जहरीली हवा का कौन जिम्मेदार, AAP, BJP या आम आदमी?
आज तारीख़ है 13 नवंबर. मालूम है... आप जानते होंगे. दीवाली का अगला दिन है. इस तारीख़ के अंदर अगर आप दी लल्लनटॉप शो का ये एपिसोड देख रहे हैं तो हो सकता है कि आपके कानों में पटाखों का शोर भी जा रहा हो. दिवाली के अगले कुछ दिनों तक ये सिलसिला चलता है. इस बार भी चल रहा है. उन आदेशों और गाइडलाइंस को ताक पर रखकर जिसे देश की सर्वोच्च अदालत ने जारी किए हैं. पटाखों की ध्वनि के बीच देश की राजधानी दिल्ली की एक उपलब्धि भी बताते हैं. जिसे दिल्ली कई बार हासिल कर चुकी है. आज 13 नवंबर को एक बार दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित सिटी होने की एचीवमेंट मिला है.प्रदूषण की जांच करने वाली स्विस एजेंसी IQ एयर की इस लिस्ट में सिर्फ दिल्ली ही नहीं है. इस स्तर का कीर्तिमान भारत के दो और शहरों ने बनाया है. कौन से ये हैं शहर? मुंबई और कोलकाता. भारत के ये दो महानगर भी दुनिया के दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में है. तालिका में मुंबई छठें नंबर पर और कोलकाता 7 वें नंबर पर है. पहले बात दिल्ली की. 11 नवंबर के लल्लनटॉप शो में हमने बताया था कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले हफ्ते हुई बारिश ने प्रदूषण को काफी हद तक कम कर दिया था. बारिश की वजह से दिल्ली की हवा से स्मॉग करीब-करीब ओझल हो गया था. दिल्ली के जिन इलाकों में AQI 350 से ऊपर बना हुआ था, वो बारिश के बाद 100 के आसपास आ गया था. कमोबेश दिवाली की शाम तक दिल्ली का औसत AQI 218 दर्ज किया गया था. सालों बाद ऐसा हुआ था कि दिल्ली वालों को दिवाली के दिन साफ आसमान नज़र आ रहा था. लेकिन ये ऑल इज़ वेल वाली फीलिंग ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. रात होते-होते हवा खराब होती गई और कम तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा. और ये पहुंचा कहां तक आंकड़ों के जरिए बताएंगे. लेकिन उससे पहले तड़के सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई तस्वीरें देखिए. आपकों सड़कों पर घनी धुंध दिखाई दे रही होगी. और विजिबिलटी बेहद कम. दिल्ली में कितना प्रदूषण… इतना प्रदूषण! दिवाली के अगले दिन दिल्ली में प्रदूषण के हाल की बानगी इस टू विंडो के जरिए भी समझी जा सकती है. इंडिया गेट की दो तस्वीरें आपके सामने हैं. एक है 10 नवंबर की जब इंडिया गेट साफ दिखाई दे रहा था. 13 नवंबर की स्थित आप वीडियो देखकर समझ गए होंगे. अब बात आंकड़ों की. दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. सुबह के वक्त सामने आए आंकड़ों के मुताबिक ये AQI क्या है हम इसे हम 07 नवंबर के शो में विस्तृत तरीके से बता चुके हैं. लिंक आपकी सुविधा के लिए डिस्क्रिप्शन में मौजूद है. फिर भी हम थोड़ा रिवीजन कर लेते हैं. हवा का हाल बताने के लिए एक पैरामीटर का उपयोग होता है - AQI. AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स. इसको सबसे पहले अमरीका की एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी यानी USEPA ने बनाया था, जिसका इस्तेमाल अब दुनिया के बहुत सारे देश करते हैं. ये AQI हवा में मौजूद प्रदूषण की वजह से AQI बदलता है. जितना ज़्यादा AQI, यानी उतना ज़्यादा प्रदूषण. अब सवाल ये कि दिल्ली में दिवाली की शाम तक तो हवा सांस लेने लायक महसूस हो रही थी वो सुबह होते-होते इतनी जहरीली कैसे बन गई? इसके जवाब में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट यानी CSE के वायु प्रदूषण नियंत्रण सेल के Principal Programme Manager विवेक चट्टोपाध्याय बताते हैं कि रातभर हुई आतिशबाजी की होड़ के चलते हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा.
