Delhi Weather: दिल्ली में क्यों खत्म नहीं हो रही है गर्मी, रात में भी नहीं नीचे आ रहा है तापमान, स्टडी से हुआ खुलासा
सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट की स्टडी के मुताबिक 2022 पिछले 12 सालों में सबसे गर्म साल रहा है. इस वर्ष गर्मी का औसत तापमान 31.2°C रहा है. जबकि 2023 में औसत तापमान 28.9°C दर्ज हुआ है. इस साल बेमौसम बारिश ने गर्मी को थोड़ा काबू में रखा है. 2001-10 से पिछले 10 सालों की तुलना करें तो दिल्ली का औसत तापमान कम हुआ लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि गर्मी कम हो रही है. बेमौसम बारिशों से नमी में लगातार इजाफा हो रहा है.
