सब्सिडी पर ब्रेक से रुक सकती है इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी 2026 की रफ्तार, एक्सपर्ट्स ने गिनाई खूबियां और खामियां
अनुमिता रॉय चौधरी, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) कहतीं हैं कि एक ओर जहाँ टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए बेहद सख्त समय सीमा तय की गई है, वहीं दूसरी ओर सब्सिडी को काफी कम कर दिया गया है। टारगेट को ‘स्वैच्छिक’ के बजाय ‘नियामक’ (Regulatory) बनाया जाए, ताकि ईवी 1.0 की तरह लक्ष्य और उपलब्धि के बीच बड़ा अंतर न रहे। दरअसल, ईवी 1.0 पॉलिसी में टारगेट 25% इलेक्ट्रिफिकेशन का था, लेकिन यह 13 प्रतिशत ही रहा।
