भारत के लुप्त होते पहाड़: अरावली से भी बड़ा खतरा
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट’ रिपोर्ट चेतावनी देती है कि पहाड़ों के विनाश से न केवल भूस्खलन बढ़ेंगे बल्कि भूजल का स्तर भी पाताल में चला जाएगा क्योंकि पहाड़ ही बारिश के पानी को रोककर रिचार्ज करते हैं. अरावली का मसला दिल्ली के करीब होने के कारण मीडिया में है लेकिन राजमहल के जीवाश्म, पूर्वी घाट के आदिवासी और पश्चिमी घाट की जैव-विविधता जिस खतरे में है वह एक राष्ट्रीय आपातकाल से कम नहीं है. यदि समय रहते ‘सस्टेनेबल माइनिंग’ की सिर्फ बातें नहीं बल्कि उस पर अमल नहीं हुआ तो अगली पीढ़ी इन पहाड़ों को सिर्फ गूगल मैप्स के पुराने नक्शों में ही देख पाएगी.
