इस साल बढ़ती गर्मी ने जहां कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, वहीं अनियमित और असमान वर्षा ने भी अनेक तरह की त्रासदियों को जन्म दिया है। इन घटनाओं के पीछे बदलती जलवायु की क्या भूमिका है? अल नीनो का वास्तविक प्रभाव क्या है और यह हमारे मौसम को किस हद तक प्रभावित कर रहा है?
क्या अल नीनो आपके गांव, आपके शहर और आपके आसपास के इलाकों को भी प्रभावित कर रहा है? क्या आप इसके असर को महसूस कर पा रहे हैं? और सबसे अहम, इन बदलावों को वैज्ञानिक नजरिए से कैसे समझें?
इन्हीं सवालों के वैज्ञानिक जवाब तलाशने, मौसम संबंधी घटनाओं और समस्याओं की बुनियादी पहचान करने तथा जलवायु परिवर्तन की बेहतर समझ विकसित करने के लिए, हिंदी पत्रकारों के लिए एक विशेष मंथन वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
सुकन्या नायर
सीएसई मीडिया रिसोर्स सेंटर
Share this article